जहानाबाद: अलबेला नगर में व्यक्ति की हत्या, वार्ड सदस्य और परिवार पर लगा आरोप
अलबेला नगर में फेकू मांझी नामक एक व्यक्ति की पीट पीट कर हत्या कर दी गई और वार्ड सदस्य एवं उनके पूरे परिवार पर ही हत्या का आरोप लगा है। परिजनों ने बताया कि सिगरेट को लेकर महज़ विवाद हुआ था और इसी विवाद को लेकर वार्ड सदस्य मीनती देवी एवं उनके परिजनों ने दो बार मारपीट की। इलाज के दौरान ही फेकू मांझी ने दम तोड़ दिया।