जहानाबाद: सदर विधायक ने नगर विकास प्रमंडल के अभियंताओं के साथ नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का दौरा किया
बुधवार की दोपहर लगभग 3:00 सदर विधायक सुदय यादव ने नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 6 7 सहित अन्य वार्ड का पथ निर्माण विभाग एवं नगर विकास प्रमंडल के अभियंताओं के साथ भ्रमण किया और शहर में पथ निर्माण एवं नाला निर्माण की समस्याओं से अवगत होकर उन्हें समयबद्ध तरीके से दूर करने के लिए निर्देशित किया।