जहानाबाद: ईदगाह के पास से चोरी हुई पिकअप, सीसीटीवी फुटेज से पुलिस कर रही जांच
ईदगाह के पास खड़ी पिकअप की चोरी कर ली है। मामले की शिकायत नगर थाने में की गई है। वहीं अब एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसके आधार पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही। नगर थाना अध्यक्ष ने बुधवार की शाम 5:00 बताया की फुटेज में दिख रहा है की गाड़ी अरवल मोड़ के पास से गुजरी है। इसके बाद हम लोग आगे के सीसीटीवी भी खंगाले में लगे हैं ताकि कुछ सुराग हाथ लगे।