जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की द्वितीय बैठक का आयोजन किया गया
आज दिनांक:19.06.26 को जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति ( अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की द्वितीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विगत मार्च में आयोजित प्रथम बैठक में लिए गये प्रस्तावों के अनुपालन की समीक्षा की गई। साथ ही इस अधिनियम के तहत प्राप्त आवंटन एवं व्यय, लंबित आरोप पत्र एवं पोस्ट मॉर्टम के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
संदर्भित अधिनियम के तहत न्यायालय में विचाराधीन हत्या, बलात्कार जैसे गंभीर मामलों में पीड़ितों का उचित पक्ष रखने और अभियुक्तों को सजा दिलवाने के लिए आवश्यक निदेश विशेष लोक अभियोजक को जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया। जिला कल्याण पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि इस अधिनियम के तहत मार्च 2026 से अभी तक कुल 204 पीड़ितों को 14633456 ( एक करोड़ छियालिस लाख तैंतीस हजार चार सौ छप्पन रुपये ) का भुगतान उनके बैंक खाता में SNA - SPARSH के माध्यम से किया गया। बैठक में उपस्थित स्थानीय विधायक इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता के द्वारा इस अधिनियम के तहत झूठे केस करने वाले , आदतन कई केस करने वाले की पहचान करने के लिए हेड क्वार्टर डी एस पी कमलेश्वर प्रसाद से कही। बैठक के दौरान सदर अस्पताल सहरसा में पोस्टमार्टम के लिए होने परेशानियों को सदस्यों के द्वारा उठाया गया। जिला पदाधिकारी के द्वारा उपस्थित सिविल सर्जन को इस संबंध में उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में सदर अस्पताल सहरसा के जांच के लिए एक जांच टीम का गठन करने का निर्देश दिया गया। इस बैठक में स्थानीय विधायक इंद्रजीत गुप्ता, रत्नेश सदा , मंत्री , आपदा प्रबंधन के प्रतिनिधि पूर्व विधायक गुंजेश्वर सह, उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, डी एस पी हेडक्वार्टर कमलेश्वर प्रसाद सिंह, अश्विनी कुमार चौबे, जिला कल्याण पदाधिकारी,सिविल सर्जन , विशेष लोक अभियोजक अमरेंद्र कुमार,सदस्य मोहन दास, दुर्गेश कुमार थानाध्यक्ष एससी एसटी थाना,दिनेश चंद्र यादव, सांसद मधेपुरा एवं राजेश वर्मा, सांसद , खगड़िया के प्रतिनिधि एवं अन्य उपस्थित थे।
31 views | Samastipur, Bihar | Jun 19, 2026