लखीसराय: लखीसराय के गढ़ी चौक स्थित एक होटल में राजद का 30 वां स्थापना दिवस मनाया गया
रविवार को लखीसराय के गढ़ी चौक स्थित एक होटल में राजद का 30 वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. अपराह्न 12:30 बजे कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सारिका पासवान सहित कई लोग शामिल थे. अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. पार्टी संगठन की मजबूती,विस्तार और आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा हुई.