घूरपुर थाना के बसवार यमुना नदी घाट पर बीते दिनों अवैध बालू खनन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। इस दौरान एक पक्ष के लोगों द्वारा अचानक ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर दिया गया। अचानक गोली चलने से वहां पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस महकमा में खलबली मच गई। शुक्रवार को घूरपुर थाने पर 6 नामजद 30 अज्ञात पर केस दर्ज ।