नाथनगर: दिलदारपुर गांव में दो पक्षों में मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस से हुई नोंकझोंक, 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार
नाथनगर थाना क्षेत्र के दिलदारपुर में बीती शनिवार की रात मारपीट की सूचना पर 112 पुलिस टीम पहुंची। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस के साथ बदसलूकी और नोंकझोंक किया। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर रविवार को करीब तीन बजे जेल भेज दिया है।