खानपुर: उत्क्रमित मध्य विद्यालय समना में चोरी की बड़ी वारदात, सीसीटीवी कैमरा, पंखा और बिजली के तार समेत कई सामान ले उड़े चोर
समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड क्षेत्र के विशनपुर आभी पंचायत अंतर्गत समना गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में अज्ञात चोरों ने एक बार फिर चोरी की घटना को अंजाम देकर विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीती रात चोरों ने विद्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे, पंखे, बिजली के तार समेत अन्य आवश्यक सामानों की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने