कैलाश मानसरोवर यात्रियों का शनिवार रात्रि महेश्वरी भवन में भव्य स्वागत, साझा किए यात्रा के अनुभव
बीकानेर। कैलाश मानसरोवर की पवित्र एवं आध्यात्मिक यात्रा पर वर्षों से जाने वाले बीकानेर के कैलाशियों के सम्मान में शनिवार रात्रि स्थानीय महेश्वरी भवन में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटे यात्रियों के साथ उनके परिवारजनों का भी आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर कैलाशियों एवं भक्तजनों के लिए विशेष रूप से महाप्रसादी की व्यवस्था की गई।समारोह में कैलाशी मूलचंद गहलोत के पिता तोलाराम जी तथा परिवार के अन्य सदस्यों प्रेमचंद, भावेश गहलोत, शिवशंकर एवं रमेश सहित अन्य लोगों ने सभी कैलाशियों का स्वागत किया। समारोह में के.के. पारीक, केशुराम, रमाकांत शर्मा, मनोज किराड़ू, उर्मिला राजपुरोहित, बाबूलाल राजपुरोहित, योगेश कुमार झा, नवदीप सिंह राठौड़ एवं भवानीशंकर टांक सहित अनेक कैलाशी उपस्थित रहे।इस अवसर �