शिवपुरी नगर: बछौरा की महिला ने हॉस्पिटल संचालक पर जमीन हड़पने और नर्स व उसके पति से मारपीट का आरोप लगाया
रानी शिवहरे निवासी बछौरा ने बताया कि प्राइवेट हॉस्पिटल के संचालक राजेंद्र शर्मा ने मेरे पति मुकेश को बहकावे में लेकर मेरे 10 साल के बेटे की एक बीघे जमीन का एग्रीमेंट अपने नाम करा लिया। इस एग्रीमेंट में मेरे बेटे की सहमति नहीं ली गई। नाबालिग बेटे के नाम जमीन को फर्जी तरीके से हथियाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही नर्स और उसके पति ने मारपीट की।