शिवपुरी नगर: सिरसौद की महिलाओं ने कलेक्टर से सचिव की शिकायत की, कहा- सचिव के कारण लाडली बहना योजना में नाम नहीं जुड़ सका
सिरसौद गांव की आधा दर्जन से अधिक महिलाएं मंगलवार की दोपहर 12 बजे जनसुनवाई में पहुंचीं। उन्होंने लाडली बहना योजना की राशि दिलाने की मांग की। महिलाओं ने सचिव पर योजना का लाभ देने में लापरवाही बरतने का आरोप भी लगाया है। महिलाओं ने बताया कि योजना की पात्रता पाने के लिए उन्होंने सचिव को सभी दस्तावेज दिए थे, लेकिन सचिव ने दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड नही किए।