शिवपुरी नगर: नदी लिंक परियोजना के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए पोलोग्राउंड से साइकिल और बाइक रैली निकाली गई
पी.के.सी. परियोजना एवं केन बेतबा लिंक परियोजना का लाभ एवं जल के महत्व विषयक प्रचार-प्रसार करने के उददेश्य से सायकल रैली, बाईक रैली, प्रभात फैरी के माध्यम से खिलाडियों, आमजन व जनमानस को जागृत किया गया। इस उपलक्ष्य में आज मंगलवार को शिवपुरी शहर के पोलो ग्राउंड से प्रातः 9 बजे से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसमे कई लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।