शिवपुरी नगर: कमलागंज निवासी महिला को पति की मौत के बाद 3 बच्चों के साथ रहना हो रहा मुश्किल, BPL कार्ड और आर्थिक सहायता की मांग
राजकुमारी शिवहरे निवासी कमलागंज बाबू क़्वाटर रोड ने बताया की मेरे पति रिकुं शिवहरे पुत्र पूरन प्रसाद शिवहरे की किसी ने हत्या कर दी थी जिनका स्वर्गवास दिनांक 29 जुलाई 2024 को हो गया है। मेरे तीन बच्चे हैं. मेरे पति के स्वर्गवास के बाद तीनो बच्चो का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है. मेरे ससुराल वालो ने मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया.