शिवपुरी नगर: एक घंटे में आधा दर्जन से ज़्यादा प्रसूताओं को जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया, परिजन घबराए, बोले- झटके आने लगे थे
जिला अस्पताल के गायनिक वार्ड में सोमवार रात को स्थिति अचानक गंभीर हो गई, जब आधा दर्जन से अधिक प्रसूताओं को एक साथ ग्वालियर रेफर कर दिया गया। प्रसूताओं के परिजनों ने बताया कि उन्हें झटके आने की समस्या हो रही थी, जिससे परिजनों में घबराहट फैल गई। हालांकि, मंगलवार दोपहर 3 बजे डॉक्टरों ने बताया कि ग्वालियर में उपचार के बाद सभी प्रसूताओं की स्थिति अब सामान्य है।