कैराना: किवाना गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति के साथ की गई मारपीट, घायल हुआ
कांधला क्षेत्र के गांव किवाना में दीपक मलिक नामक व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने की घटना सामने आई है। पीड़ित ने बताया है कि पिछले कई वर्षों से उसका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर उसके साथ लाठी-डंडों और सरियों से मारपीट की गई है, जिस कारण वह घायल हो गया। बाद में आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।