जमुई: सिविल न्यायालय परिसर में परिवीक्षा अपराधी अधिनियम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, दी गई जानकारी
Jamui, Jamui | Jun 4, 2026 सिविल न्यायालय परिसर में परिवीक्षा अपराधी अधिनियम 1958 पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पंचम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित कुमार ने की। कार्यशाला में CJM दिलीप कुमार राय सहित व्यवहार न्यायालय के सभी मजिस्ट्रेट और जिला प्रोबेशन अधिकारी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी गुरुवार की शाम 5:00 बजे दी गई है।