फर्रुखाबाद: कृषि विभाग की टीम ने 25 लाख रुपए से अधिक कीमत का कृषि रसायन किया पकड़ा
जनपद में कृषि विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध बीज शोधक रसायन का भंडाफोड़ किया है। उप कृषि निदेशक के निर्देश पर की गई छापेमारी में लाखों रुपये मूल्य का रसायन बरामद कर सीज किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उप कृषि निदेशक फर्रुखाबाद को सूचना मिली थी कि मैसर्स किसान एजेन्सीज, पपियापुर सेंट्रल जेल सातनपुर मंडी रोड पर यू0पी0एल0 कम्पनी का संदिग्ध