चकिया: बीआरसी कार्यालय पर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए मेडिकल एसेसमेंट का कैम्प आयोजित किया गया
चकिया बीआरसी केंद्र पर गुरुवार को दोपहर 02 बजे को समेकित शिक्षा के तहत विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के लिए मेडिकल एसेसमेंट कैंप आयोजित किया गया। कैंप में 60 बच्चों ने प्रतिभाग किया, जिनमें 28 बच्चों की UDID बनाई गई। इस दौरान डीसी सुनील गुप्ता, फिजियोथेरेपिस्ट मयंक कुमार पांडेय, स्पेशल टीचर और मेडिकल टीम मौजूद रही।