मिहींपुरवा: सुजौली के पास कुटिया से तेंदुआ ने बाबा को खींच लिया, गन्ने के खेत में मिला अधखाया शव, परिवार में मचा कोहराम
बहराइच के सुजौली थाना क्षेत्र में तेंदुआ कुटिया में रह रहे बाबा को खींच ले गया। वो उन्हें उठाकर पास के ही गन्ने के खेत में खींच ले गया। सुबह परिजन चाय लेकर पहुंचे तो उन्हें खून के धब्बे मिले। जिसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई तो कुटिया के पीछे करीब 50 मीटर की दूरी पर उनका अधखाया शव मिला। तेंदुआ गर्दन का कुछ हिस्सा और एक जांघ का कुछ हिस्सा खा गया था।