देवबंद: नानौता में भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर खेत में पलटी, चालक ने कूदकर बचाई जान, राहगीर बाल-बाल बचे
नानौता क्षेत्र के गांव टिकरौल के पास छछरौली बाईपास पर मंगलवार व बुधवार की मध्यरात्रि एक बजे के करीब भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे के दौरान चालक ने ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचा ली। दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।