हसपुरा: पचरूखिया बाजार के नहर के समीप से 140 लीटर देशी महुआ शराब और बाइक के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, कार्रवाई में जुटी पुलिस
हसपुरा थानाक्षेत्र के पचरूखिया बाजार के नहर के समीप से रविवार को हसपुरा पुलिस ने 140 लीटर देशी महुआ का शराब व बाइक चालक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब धंधेबाज पौथु थाना क्षेत्र के झिंगुरी गांव निवासी नरेंद्र रविदास के पुत्र छोटू कुमार है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि शराब धंधेबाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।