कहरा: सदर अस्पताल में मातृ एवं शिशु अस्पताल का केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं CM ने किया ऑनलाइन उद्घाटन,MLA,DM एवं CS रहे मौजुद
सहरसा सदर अस्पताल परिसर स्थित 18 करोड़ की लागत से निर्मित अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश मातृ एवं शिशु अस्पताल का केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा एवं बिहार के सीएम नीतीश कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से ऑनलाइन उद्घाटन किया गया। मौके पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह सदर विधायक डॉ आलोक रंजन,जिलाधिकारी वैभव चौधरी सहित स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मी मौजद रहे।