कहरा: सदर थाना क्षेत्र के कचहरी चौक में मुर्गा के रेट को लेकर चली गोली, दुकानदार जख्मी; सदर अस्पताल में भर्ती
घटना सदर थाना क्षेत्र के कचहरी चौक का है जहां अनवर चिकेन शॉप पर चिकेन खरीदने के दौरान मुर्गा का रेट को लेकर दोनों में विवाद हो गया जिस पर बाइक सवार युवकों ने मुर्गा दुकानदार मो.जफर आलम पर गोली फायर कर दिया। गोली अंगुली में लगी। जख्मी को स्थानीय लोगों के मदद से सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।