कहरा: नवहट्टा प्रखंड के रसलपुर मुसहरी टोला में कोसी नदी के कटाव से दर्जनों घर कोसी में हुआ विलीन, ग्रामीण परेशान।
नवहट्टा प्रखंड के दर्जनों पंचायत मे बाढ़ का पानी घर घर में घुसा हुआ है और साथ ही साथ दर्जनों घर कोसी नदी के कटाव में विलीन हो गया है। खासकर नवहट्टा प्रखंड के नौला पंचायत अंतर्गत रसलपुर मुसहरी टोला वार्ड 13 में कोसी नदी अपना विकराल रूप दिखा रही है। कई घर कोसी के पानी में विलीन हो गया है। कोई भी अधिकारी कोसी पीड़ित को देखने नहीं आया है अभी तक। लोग परेशान हैं।