कहरा: बनगांव थाना क्षेत्र के बल्हाडी गांव में गाली देने को लेकर हुए विवाद में मारपीट, एक
व्यक्ति जख्मी; सदर अस्पताल में भर्ती
बनगांव थाना क्षेत्र के बल्हा डी गांव वार्ड 4 में पड़ोसी के द्वारा गाली गलौज देने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हुई है। जिस मारपीट में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए परिवार वालों के द्वारा सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी का नाम संजीत कुमार बताया जा रहा है। इस मामले में जख्मी ने पांच लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।