नगर परिषद में कथित अनियमितताओं और अवैध कार्यों को लेकर चल रही जांच के बीच पूर्व सभापति कौशल्या देवी का स्पष्टीकरण सामने आया है,जिसमें उन्होंने कई गंभीर आरोपों से खुद को अलग बताते हुए चौंकाने वाले तथ्य उजागर किए हैं। जिला कलेक्टर को भेजे गए पत्र में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके नाम और हस्ताक्षरों का दुरुपयोग कर कई दस्तावेज जारी किए गए, जिनसे उनका कोई संबंध नह