WeeHours News की खबर का असर!, DM ने लिया संज्ञान, कुमारखंड में शराब की बोतलों की हुई जांच
Description
एक बार फिर WeeHours News पर चली खबर का असर हुआ है। मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय परिसर में शराब की खाली बोतलें, कीचड़ में सुअरों का लोटना और भारी कूड़ा-कचरा होने की खबर WeeHours News ने 20 और 22 अगस्त को प्रमुखता से दिखाई थी।
खबर सामने आने के बाद मधेपुरा DM अभिषेक रंजन ने मामले का संज्ञान लिया और मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम को निरीक्षण के लिए भेजा। निरीक्षण के बाद विभाग के Superintendent की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि परिसर में शराब की पुरानी बोतलें पड़ी हुई थीं।
अब सवाल यह है कि सरकारी परिसर में शराब की ये बोतलें आखिर पहुंचीं कैसे और परिसर की साफ-सफाई की जिम्मेदारी किसकी है?
#WeeHoursNews #Madhepura #Kumarkhand #BiharNews #BreakingNews #BiharNewsToday #DMAction #MadhepuraNews #Bihar #NewsUpdate #GroundReport #Journalism #ViralNews #LatestNews #BiharBreakingNews
Bihar, India | Aug 22, 2026