दाउदनगर: भखरुआं पटना रोड स्थित भाकपा माले कार्यालय में आयोजित बैठक में 22 फरवरी को होने वाले समीक्षा सम्मेलन पर चर्चा हुई
भखरुआं पटना रोड स्थित भाकपा माले कार्यालय में बुधवार की अपराह्न 3:00 बजे पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी 22 फरवरी को एकौनी में होने वाले काराकाट लोकसभा स्तरीय समीक्षा सम्मेलन पर चर्चा की गई। कहा गया कि उक्त सम्मेलन में काराकाट सांसद राजाराम सिंह अपने 2 वर्षों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करेंगे।