दाउदनगर: भखरुआं मोड़ पर जाम की समस्या से निपटने के लिए तैनात रहे पदाधिकारी, दोपहर में मौलाबाग मोड़ पर दिखा जाम का नजारा
दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय के भखरुआं मोड़ पर मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन जाम की समस्या से निपटने के लिए प्रशासनिक पदाधिकारी सुबह करीब 8:00 बजे से ही तैनात रहे। अधिकारियों के मौजूदगी में यातायात व्यवस्था सुचारू रखी गई, ताकि परीक्षार्थी समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंच सकें। हालांकि दोपहर में पहली पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद मौलाबाग मोड पर जाम का नजारा दिखा।