सेन्हा: सेन्हा में बकरी चोरी करते पकड़ा गया युवक, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा, आरोपी जेल भेजा गया, दूसरा फरार
लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत टेंगरिया ग्राम में बकरी चोरी के प्रयास में एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। सेन्हा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे जेल भेज दिया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा दर्ज की गई जानकारी के अनुसार, यह घटना 23 अप्रैल की दोपहर करीब 3 बजे की है।