श्री कृष्णा सिंह स्टेडियम, जमुई में 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री सह जमुई के प्रभारी मंत्री संजय सिंह जी ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का ध्वजारोहण कर सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों एवं संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने नागरिकों से संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को मजबूत करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। राष्ट्रगान के दौरान पूरा श्री कृष्णा सिंह स्टेडियम देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।
#स्वतंत्रतादिवस #80वांस्वतंत्रतादिवस #IndependenceDay #Jamui #जमुई #संजयसिंह #तिरंगा #श्रीकृष्णसिंहस्टेडियम #देशभक्ति #जय_हिंद #वंदेमातरम् #हरघर_तिरंगा #परिवर्तनबिहारन्यूज
Jamui, Jamui | Aug 15, 2026