बीकानेर: पीबीएम अस्पताल मुद्दे पर कांग्रेस ने मेडिकल कॉलेज से निकाला मशाल जुलूस, पुलिस ने रोका
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने और अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस मेडिकल कॉलेज चौराहे से शुरू होकर जिला कलेक्टर निवास की ओर बढ़ रहा था। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी हाथों में मशाल