सोरांव: सोरांव इलाके में पिलखिन के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से दूध विक्रेता की मौत, मचा कोहराम
सोरांव थाना क्षेत्र के रैदेपुर गांव में एक दूध विक्रेता की नहर में बाइक गिरने से मौत हो गई। यह हादसा सोमवार की सुबह 8:30 बजे पिलखिन मंदिर के पीछे स्थित पुल के पास हुआ। मृतक की पहचान रैदेपुर गांव निवासी राजेंद्र यादव के रूप में हुई है।राजेंद्र यादव प्रतिदिन की तरह सुबह दूध दुहाने के लिए घर से निकले थे। परिजनों का आरोप है अज्ञात वाहन के टक्कर से घटना हुई है ।