शिवहर: वाहन चेकिंग के दौरान चमनपुर से डेढ़ लाख रुपया किया गया जप्त, डीडीसी अतुल कुमार वर्मा
डीडीसी अतुल कुमार वर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन के तरफ से वाहन चेकिंग अभियान चलाई गयी है. इसी क्रम में शिवहर थाना व शिवहर सीओ द्वारा नगर थाना क्षेत्र के चमनपुर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है. वाहन चेकिंग के दौरान डेढ़ लाख रुपया पुलिस ने जप्त किया है. जप्त करने के बाद डीडीसी की अध्यक्षता गठित टीम जब्त पैसा की जांच में जुट गई है।