शिवहर: जिला में बढ़ते तापमान को देखते हुए डीएम ने जिला वासी से सावधानी बरतने का किया अपील
जिला में बढ़ते भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम पंकज कुमार ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी की है. डीएम ने जिला वासी से अपील करते हुए कहा कि जिला में तापमान में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है. तापमान 44℃ पहुंच गया है. लोगों को सावधानी बरतना बेहद जरूरी है. बहुत जरूरी काम हो तभी घर से बाहर निकले अन्यथा घर में रहे हैं. ठंडा पानी पीते रहे हैं बच्चों पर विशेष ध्यान दे।