शिवहर: शिवहर जिला में एक सप्ताह के अंदर चार बच्चों की डूबकर हुआ मौत, जिला प्रशासन ने नदी किनारे जाने पर लगाई रोक
शिवहर जिला में पिछले एक सप्ताह के अंदर बागमती नदी में डूबकर चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है. लगातार डूबकर मरने से जिला प्रशासन ने नदी किनारे जाने पर रोक लगा दी है. साथ में लोगों से अपील की गई है कि अपने बच्चों पर ध्यान दे. बच्चों को नदी तालाब के पास जाने से रोके. साथ में सीओ को निर्देश दिया है की लोगों को जागरूक करें कि नदी तालाब में स्नान करने नही जाए।