शिवहर: शिवहर शहर के लचका पुल के पास भीषण सड़क हादसा, चार लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती, एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर
शिवहर शहर के लचका पुल के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां स्कूली बस और टेंपो में जबरदस्त टक्कर हुआ है. जिसमें टेंपो सवार चार लोग जख्मी हो गया है. जिसको सदर अस्पताल शिवहर में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टर ने नाजुक स्थिति को देखते हुए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया है. घायल व्यक्ति की पहचान पुष्पा देवी राम सखी देवी चंदन कुमार व शंकर झा के रूप में हुई है।