कुख्यात डकैत जगन गुर्जर के परिजन देर रात पहुंचे थाने जगन गुर्जर के बेटे ने क्या कहा सुनिए
धौलपुर। अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में धौलपुर के डकैत जगन गुर्जर की कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी विष्णु गुर्जर द्वारा हत्या किए जाने के बाद दस्यु जगन के गुर्जर के परिजनों में भारी रोष देखा जा रहा है। देर शाम को परिजन बाड़ी कोतवाली पुलिस थाने शिकायत लेकर पहुंच गए। घटनाक्रम अजमेर का होने की वजह से पुलिस ने परिजनों को अजमेर मुकदमा दर्ज कराने की सलाह दी है। जगन गुर्जर के बेटा आसाराम गुर्जर ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग रखी है।जगन गुर्जर के पुत्र आसाराम ने बताया 3 महीने पूर्व धौलपुर जिला कारागार से अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल ट्रांसफर किया था। अजमेर जेल में जगन गुर्जर का छोटा भाई पप्पू गुर्जर भी सजा काट रहा है। आसाराम ने बताया दोनों भाई एक बैंरक में बंद थे। लेकिन जेल प्रशासन ने जगन गुर्जर को कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी विष्णु गुर्जर की बैरक में शिफ्ट कर दिया। सोमवार को विष्णु गुर्जर ने जगन गुर्जर की हत्या कर दी।
#highlightseveryone #DholpurNews #dholpur_rajasthan #RajasthanNews #dholpur
Dhaulpur, Dholpur | Jun 30, 2026