संग्रामपुर: नाला निर्माण अधूरा होने से वार्ड आठ में राहगीरों की परेशानी बढ़ी
नगर पंचायत संग्रामपुर के वार्ड संख्या आठ में नाला निर्माण के लिए की गई खुदाई के बाद काम अधूरा छोड़ दिए जाने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। करीब एक महीने से नाला निर्माण का कार्य अधर में लटका हुआ है। लोगों के घरों के सामने खुदाई किए जाने से आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि स्कूली बच्चों सहित राहगीरों को आने-जाने में