ग्वालियर पहुंचे सिंधिया, स्टेशन पर जोरदार स्वागत; चुनाव आयोग के सवाल पर बोले—आज सिर्फ धार्मिक कार्यक्रम...
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार शाम ग्वालियर पहुंचे, जहां रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। स्टेशन से वे सीधे गोरखी स्थित देवघर पहुंचे और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मीडिया ने उनसे मुख्य चुनाव आयोग से जुड़े सवाल किए, लेकिन सिंधिया ने राजनीतिक सवालों पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वे फिलहाल धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं, इसलिए इस समय राजनीतिक विषयों पर बात नहीं करेंगे।