अवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन का शिकंजा, मौके से L&T मशीन जब्त...
डबरा के चांदपुर क्षेत्र में मिट्टी के कथित अवैध उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मौके से एक L&T मशीन जब्त की है। बताया जा रहा है कि उत्खनन की अनुमति किसी अन्य स्थान के लिए थी, जबकि मशीन दूसरे नंबर/स्थान पर मिट्टी खोदने में लगी मिली। कलेक्टर रुचिका चौहान की सूचना और एसडीएम नवकिरण कौर के निर्देश पर तहसीलदार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मिट्टी उत्खनन की शिकायतों के बीच प्रशासन की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है। मामले में आगे की जांच और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।