मुर्गी फार्म पर करंट से युवक की मौत, शव थाने के सामने रख परिजनों का हंगामा...
ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के भदरौली गांव में मुर्गी फार्म पर बिजली का काम करते समय 31 वर्षीय सौरभ जाटव की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि सौरभ को बिना सुरक्षा उपकरणों के बिजली के काम में लगाया गया और हादसे की जानकारी भी उन्हें तुरंत नहीं दी गई। परिवार ने उसके साथ गए तीन युवकों पर जानबूझकर करंट लगाने का गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सौरभ का शव थाने के सामने रखकर परिजनों ने चक्काजाम किया, इस दौरान पुलिस से विवाद की स्थिति भी बनी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना की परिस्थितियों के साथ आरोपों की भी जांच की जा रही है।