बैरिया थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में मंगलवार की सुबह करंट लगने से हृदयानन्द वर्मा की मौत हो गई। घटना की सूचना सुबह करीब 5:30 बजे पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही बैरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, परिजनों की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले के संबंध में क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्ता की वीडियो बाइट भी जारी की गई है।
क्राइम टैग्स: #बलिया #बैरिया #क्राइम #करंट_लगने_से_मौत #हादसा #बैरिया_पुलिस #पुलिस_कार्रवाई #पोस्टमार्टम #BalliaNews #BairiaNews #CrimeNews #UPPolice