सोरांव: थरवई थाना क्षेत्र के कटियाही गांव में तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
थरवई थाना क्षेत्र अंतर्गत कटियाही गांव में रविवार सुबह तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।मृतकों की पहचान 12 वर्षीय सचिन यादव और 10 वर्षीय मधु यादव के रूप में हुई है। दोनों बच्चे खेलते-खेलते तालाब के गहरे पानी में चले जाने से हादसा हुआ।काफी देर तक बच्चों के दिखाई न देने पर ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की थी।