सिंगरौली: खनिज विभाग की टीम ने आधी रात को मुड़वानी डैम पर रेत का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर को दबोचा
खनिज विभाग के टीम ने आधी रात को मुड़वानी डैम पर रेत का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर को दबोचा।जयंत के मुड़वानी डैम मार्ग में खनिज विभाग की टीम ने आधी रात को रेत के चोरी कर परिवहन करते जा रहे एक ट्रैक्टर को जप्त कर सुरक्षार्थ जयंत चौकी पुलिस परिसर में खड़ा कराया। जिला कलेक्टर एवं एसपी के निर्देशन में जिला खनिज अधिकारी एके राय के मार्गदर्शन में की गई कारवाई।