लखीसराय: कजरा बाजार से 20 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक सवार किशोर को पुलिस ने किया निरुद्ध
पुलिस ने गुरुवार को कजरा बाजार में रेलवे फाटक के समीप से 20 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक सवार किशोर को निरुद्ध किया है. जिसे अपराह्न 1:30 बजे कजरा थाना से किशोर न्यास परिषद लखीसराय भेजा गया. कजरा थाना में कांड संख्या 73/26 दर्ज किया गया है. किशोर बेगूसराय जिले के शाम्हो थाना अंतर्गत अकबरपुर धनहा गांव का रहने वाला है. शराब के साथ बाइक को भी जब्त किया गया.