बडोनी: ग्राम उनाव के पंचायत भवन में रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर भाजपा ने संगोष्ठी का आयोजन किया
Badoni, Datia | May 29, 2025 भाजपा पार्टी भांडेर के द्वारा पुण्यश्लोक लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर उनके जीवन और कार्यों पर आधारित एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन ग्राम उनाव के पंचायत में किया गया। कार्यक्रम में भांडेर के पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं भाजपा पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।