बडोनी: धोटेश्वर मंदिर के पास अज्ञात कारणों से अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शव का जिला अस्पताल में हुआ पीएम
Badoni, Datia | May 30, 2025 बड़ौनी थाना अंतर्गत कस्बा बड़ोनी के धोटेश्वर मंदिर में एक अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में बड़ोनी पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही जिला अस्पताल पर शव का पीएम किया गया। शुक्रवार की शाम 07 बजे बड़ोनी पुलिस ने बताया की मृतक अधेड़ राजू पुत्र देवी सिंह अहिरवार ने धोटेश्वर मंदिर के पास पेड़ पर लटककर फाँसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई।