तिजारा: ग्वालदा गांव में राशन घोटाला उजागर, 100 से अधिक लोग प्रभावित, 2 महीने का राशन मिला केवल एक महीने का
Tijara, Alwar | May 25, 2026 टपूकड़ा उपखंड के ग्वालदा गांव में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में बड़े पैमाने पर अनियमितता का खुलासा हुआ है ग्रामीणों का आरोप है की उपभोक्ताओं के नाम पर दो महीने का राशन दर्ज किया गया लेकिन उन्हें केवल एक महीने का ही राशन दिया गया। इस मामले को लेकर सोमवार सुबह 11:00 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने टपूकड़ा एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर कारवाई की मांग की है।