किशनगंज: बिजली के बार-बार फॉल्ट से तीन रातों से अंधेरे में सहरिया बस्ती, ग्रामीणों ने पावर हाउस पर किया प्रदर्शन
समरानियां क्षेत्र की रातई कला स्थित सहरिया बस्ती में बिजली के बार-बार फॉल्ट होने से ग्रामीण पिछले तीन रातों से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाराज ग्रामीणों ने पावर हाउस पहुंचकर प्रदर्शन किया और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।